फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: वेटिंग वाली ट्रेनों में भी मिल रहे टिकट, युद्ध के डर से यात्रियों ने निरस्त की यात्रा

Sat, 10 May 2025 05:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के कारण यात्रियों में डर का माहौल है। सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस पर देखने को मिला है, कश्मीर और वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। 
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनने की आशंका से यात्रियों में डर का माहौल है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी तय यात्राएं निरस्त कर रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर समेत राजस्थान, पंजाब और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। इंदौर से जम्मू होते हुए कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में ही अब तक चार लाख रुपये से अधिक कीमत के टिकट रद्द हो चुके हैं। पहले जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट आम बात थी, उनमें अब आसानी से टिकट मिल रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रद्द हो रहे टिकट मालवा एक्सप्रेस में
रेलवे टिकट एजेंट्स के अनुसार, मालवा एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा टिकट निरस्तीकरण की मांग आ रही है। यात्रियों ने गर्मी की छुट्टियों के लिए पहले से टिकट बुक कर रखे थे, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए अब वे अपनी यात्रा से पीछे हट रहे हैं। इसमें कश्मीर घूमने जाने वाले पर्यटक और माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं।

एजेंट बोले – दो दिनों में सौ से ज्यादा टिकट किए रद्द
रेलवे टिकट एजेंट राकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि हाल के दिनों में हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। मालवा एक्सप्रेस में आम तौर पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है, इसलिए लोग काफी पहले से बुकिंग करवा लेते हैं। लेकिन बीते दो दिनों में उन्होंने 100 से अधिक टिकट रद्द किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये है। इसके चलते अब इस ट्रेन में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) के टिकट भी आसानी से मिल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 90 हजार रुपये की टिकट और रद्द की, जिनमें ज्यादातर टिकट स्लीपर और थर्ड एसी क्लास के थे। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें अब टिकटों की उपलब्धता आसान हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान की ट्रेनों में भी कम हुई भीड़
ट्रेवल एजेंट मोहित तिवारी ने बताया कि इंदौर से जोधपुर, जयपुर और बीकानेर जैसी प्रमुख जगहों के लिए चलने वाली सीधी ट्रेनों में भी पहले गर्मी की छुट्टियों में भारी वेटिंग रहती थी, लेकिन अब इनमें भी आसानी से टिकट मिल रहे हैं। वहीं जो लोग पहले से यात्रा पर थे, वे अब जल्द लौटने की कोशिश कर रहे हैं। कई एयरपोर्ट्स से उड़ानें बंद हो जाने के कारण भी यात्री ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। इससे आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में सबसे अधिक टिकट हुए रद्द
– डॉ. आंबेडकर नगर से कटरा (12919)
– इंदौर से जम्मू (22941)
– इंदौर से बीकानेर (20845)
– इंदौर से बीकानेर (19333)
– इंदौर से जयपुर (12465)
– इंदौर से जयपुर (12973)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें