इंदौर में लगातार अवैध निर्माण के मामले आ रहे है। अतिक्रमणकर्ता बगैर नक्शा पास कराए तालाब, बगीचे की जमीनों पर निर्माण तान रहे है। इंदौर के तलावली चांदा क्षेत्र में तालाब की जमीन पर अवैध दुकानों का निर्माण हुआ था। उस किराए पर देकर कब्जा करने वाले मोटा किराया भी वसूल रहे थे। नगर निगम ने शुक्रवार को दुकानें जमीदोंज कर दी।
पहले जब अफसरों ने नोटिस दिया था तो कब्जेधारी ने पांच दिन का समय निर्माण हटाने के लिए मांग था, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद निर्माण नहीं हटे तो शुक्रवार सुबह तलावली चांदा तालाब के पास अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को हटा दिया गया। 20 श्रमिकों ने और एक जेसीबी ने एक घंटे में दुकानें तोड़ दी। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी विशाल राठौर, भवन निरीक्षक, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे मौजूद थे।
भूमिपूजन के बाद भी नहीं हटे बाधक निर्माण
अटल द्वार से पलासिया तक सड़क बनाने का भूमिजन पिछले दिनों मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने किया था,लेकिन अभी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। दरअसल रहवासी तय चौड़ाई में सड़क बनाने का विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि इससे कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
अफसरों का कहना है कि सड़क का मास्टर प्लान के अनुसार तय चौड़ाई में निर्माण किया जाए। इसके अलावा भमौरी क्षेत्र से सयाजी चौराहा तक बनने वाली सड़क के निर्माण भी नहीं हटे है। निगम ने दो निर्माणों के नक्शे निरस्त किए है। अफसरों ने पुराने ने पुराने मास्टर प्लान के हिसाब से नक्शे मंजूर कर दिए थे।