फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आईडीए बनाएगा इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर फ्लाईओवर, स्पोटर्स काम्पलेक्स, कन्वेंशन सेंटर भी बनेंगे

Tue, 31 Mar 2026 08:35 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2026-26 के लिए बजट पेश किया है। इस बार नई स्कीमों में निर्माण, फ्लाईओवर सहित अन्य विकास कामों पर जोर दिया गया है। इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर प्राधिकरण एक ब्रिज बनाएगा।

विज्ञापन
इंदौर विकास प्राधिकरण का बजट पेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है। प्राधिकरण ने नए साल के लिए 1020.93 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 993.86 करोड़ रुपये के व्यय का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिसमें फ्लाईओवरों का निर्माण, मास्टर प्लान की सड़कों का विकास, टीपीएस योजनाओं के कार्य और स्टार्टअप सेंटर जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। शहर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर और जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा चंदन नगर में भी 60 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
 

बैठक में इलेक्ट्रिकल और अन्य तकनीकी सेवाओं के लिए टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड की लगभग 1100 करोड़ रुपये की निविदा मंजूर की गई। इसके अलावा यातायात सुधार की दिशा में चंदन नगर चौराहे पर लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से नया फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 

आम जनता को राहत देते हुए प्राधिकरण ने विभिन्न आवासीय योजनाओं में आरक्षित श्रेणी के नहीं बिक पाए फ्लैटों को अब सामान्य श्रेणी में बदलने का फैसला किया है। इन फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। योजना क्रमांक 78 अरण्य में लीज नवीनीकरण के फैसले से लगभग 2000 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, उन लोगों को भी राहत दी गई है जिनके आवंटन भुगतान न होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे।
 

खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान के पास करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिसका खर्च राज्य शासन उठाएगा। आईएसबीटी के संचालन और योजना 134 में सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के रखरखाव के लिए निविदा प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। वहीं, योजना क्रमांक 78 लोहा मंडी में लीज शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें