फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:ओंकारेश्वर में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, सजावट के लिए सत्रह करोड़ मंत्री गड़करी ने किए मंजूर

Sat, 26 Jul 2025 09:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंदौर-इच्छापुर हाईवे का निर्माण भी कर रहा है। यह सड़क ओंकारेश्वर के समीप मोरटक्का से भी होकर गुजरेगी। इस सड़क पर ही यह ब्रिज नर्मदा नदी के उपर बनेगा। ब्रिज चार लेन होगा और इसकी लंबाई एक किलीमीटर तक होगी।
विज्ञापन
इस तरह नर्मदा नदी पर बनेगा ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर- खंडवा पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जो अब सिर्फ एक साधारण ब्रिज नहीं रहेगा, बल्कि यह धार्मिक महत्व को भी दर्शाएगा। इसकी सजावट के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सत्रह करोड़ रुपये मंजूर किए है। यह ब्रिज 170 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है।

विज्ञापन

 

ओंकारेश्वर जाने वाले यात्री इस ब्रिज से होकर गुजरेंगे। इस कारण इसकी सजावट पर भी खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने इस ब्रिज के सौंदर्यीकरण को लेकर पिछले दिनों मंत्री गड़करी से मुलाकात की थी।


उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है और वहां नर्मदा नदी पर बनने वाला ब्रिज एक ‘आइकॉनिक ब्रिज’ होना चाहिए। इस मंशा को हमने मंत्री गडकरी को अवगत कराया था। वे इस पर सहमत नजर आए और उन्होंने तुरंत सजावट के लिए भी राशि मंजूर कर दी।

 

चार लेन सड़क भी बन रही है

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंदौर-इच्छापुर हाईवे का निर्माण भी कर रहा है। यह सड़क ओंकारेश्वर के समीप मोरटक्का से भी होकर गुजरेगी। इस सड़क पर ही यह ब्रिज नर्मदा नदी के उपर बनेगा। ब्रिज चार लेन होगा और इसकी लंबाई एक किलीमीटर तक होगी।

 

यह होगी नए ब्रिज की खासियत

- रात के समय इस ब्रिज का नजारा बेहद खूबसूरत होगा, खास लाइटिंग और डिजाइन के साथ।

- ब्रिज से गुजरते वक्त वाहन धीमे होंगे ताकि यात्री माता नर्मदा के दर्शन कर सकें।

- दोनों ओर माता अहिल्या की प्रतिमाएं लगाई जा सकती हैं, क्योंकि महेश्वर भी इसी क्षेत्र से जुड़ा है।

- ये ब्रिज ना सिर्फ सड़क संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें