फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पति कर रहा दूसरी शादी, पाकिस्तानी महिला ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

Tue, 09 Dec 2025 09:59 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पाकिस्तान की महिला  निकिता नागदेव ने इंदौर में हाईकोर्ट की शरण ली है। उसने कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें पति विक्रम की शिकायत की गई है। निकिता के वकील ने याचिका में पति विक्रम नागदेव, मंगेतर सहित कुछ अफसरों को भी पार्टी बनाया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रह रहे पाकिस्तान मूल के निवासी की दूसरी शादी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। याचिका महिला निकिता नागदेव ने लगाई है।  याचिका में निकिता ने विक्रम को अपना पति बताया है। उसने आरोप लगाया है कि अब वह दूसरी शादी कर रहा है। याचिका में शादी रोकने और विक्रम को फिर से पाकिस्तान भेजने की मांग की गई है। पहले महिला ने सिंधी समाज से जुड़ी पंचायत में भी मामला उठाया था लेकिन उसका कहना है कि पंचायत में उसे न्याय नहीं मिला। इसके बाद महिला ने कोर्ट में याचिका लगाई है।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद उसे पाकिस्तान भेज दिया था,लेकिन पति विक्रम उसे वापस नहीं लेने नहीं आया। विक्रम अब दिल्ली निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर रहा है। इस याचिका में निकिता के वकील ने पति विक्रम नागदेव और उसकी मंगेतर को पार्टि बनाया है। कुछ अफसरों के नाम भी याचिका में है।  उधर इस मामले में गृह विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। वह विक्रम की प्राॅपर्टी, उसके दस्तावेज की जांच भी कर रही है। आपको बता दें कि निकिता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपने पति की शिकायत की है।

 

यह है मामला

निकिता ने छह साल पहले 26 जनवरी 2020 को पाकिस्तान में विक्रम नागदेव के साथ शादी की थी। इसके बाद निकिता विक्रम के साथ भारत में रहने के लिए आई थी। कुछ दिन तक विक्रम का बर्ताव उसके प्रति ठीक रहा। इसके बाद वो बदलने लगा।

विज्ञापन



महिला ने आरोप लगाया कि विक्रम का अफेयर किसी और महिला के साथ होने का उसको पता चला। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। विक्रम के कहने पर उसने अपना बी-फार्म नहीं भरा और वो वापस पाकिस्तान आ गई।महिला ने बताया कि इसके बाद विक्रम ने वीजा के लिए पेपर नहीं भेजे और सारे संबंध तोड़ लिए।  
विज्ञापन




निकिता ने एक वीडियो जारी करके विक्रम पर लगाए थे आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें