इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद फरार हुआ पति थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उनसे पुलिस अफसरों से कहा कि मैने मेरी पत्नी की हत्या की है। आरोपी ने अपनी बीच-बचाव करने आई बेटी को भी मार कर घायल कर दिया। उनसे पत्नी की हत्या चरित्र शंका में की है। घायल बेटी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह घटना स्कीम नंबर 78 में हुई है। आरोपी संजय चौहान अपनी पत्नी सुमन के चरित्र पर शंका करता था। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। संजय को लगता था कि पत्नी के किसी और से संबंध है। रात को उनसे अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। 14 वर्षीय बेटी उसे बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। वह भी घायल हो गई। ज्यादा खून बहने से सुमन की मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। बस्तीवालों ने महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को आरोपी पति थाने पहुंचा और गिरफ्तारी दी। सुमन उसकी दूसरी पत्नी थी। आरोपी की आठ साल पहले एक महिला से शादी हुई थी। उसकी मौत होने के बाद संजय ने सुमन से शादी की थी। आरोपी मजदूरी करता है और उसे नशे की भी आदत है।
जेल भी जा चुका है आरोपी पति
पत्नी और पत्नी के बीच पहले भी विवाद होते थे। पत्नी ने उसकी शिकायत लसुडि़या थाने पर की थी। आरोपी के किलाफ पुलिस ने धारा-151 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद उसे जेल भी भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी से फिर झगड़ा करने लगा।