फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दो साल से पत्नी अलग रह रही थी, पति ने कर ली आत्महत्या

Fri, 13 Feb 2026 11:54 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मृतक के परिजनों को कहना है कि पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी। इस वजह से अक्सर वह तनाव में रहता था। दिनेश का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका था। जब परिजनों का उसने फोन नहीं उठाया तो आत्महत्या का पता चला। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक तनाव के कारण पत्नी दो साल से अलग रह रही थी। इस तनाव के चलते पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनो के दो बच्चे भी है। जान देने से पहले युवक ने पत्नी से बात भी की थी।

घटना चंदन नगर क्षेत्र की है। यहां फल बेचने का काम करने वाला दिनेश पिता मोतीलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण पत्नी दो साल से दिेनेश से अलग रह रही थी। वह अपने साथ दोनो बच्चों को भी भी ले गई थी।

विज्ञापन


दिनेश घर में अकेला रहता था। इस कारण वह तनाव में भी था। परिजनों ने सुलह की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रही। गुरुवार को दिनेश ने अपनी पत्नी से बात की थी, लेकिन वह आने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद उसने घर जाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दोनो के बीच मामूली बातों पर विवाद होता था।

दिनेश के परिजन को कहना है कि पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी। इस कारण वह तनाव में रहता था। दिनेश का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका था। जब परिजनों का उसने फोन नहीं उठाया तो आत्महत्या का पता चला। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें