फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में हिन्दू संगठन ने लगाए पोस्टर-धर्म पूछकर व्यापार करना पड़ेगा

Sat, 03 May 2025 01:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पहलगाम हमले के विरोध में इंदौर में जगह जगह पोस्टर नजर आ रहे है जिस पर लिखा है- ‘अगर धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है...तो धर्म पूछकर ही व्यापार करना पड़ेगा।’विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पोस्टर लगाए है।
विज्ञापन
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम मेें हुए आंतकी हमले में धर्म पूछकर गोली मारने की प्रवृति के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने पोस्टर अभियान चलाया है। उन्होंने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए है, जहां धर्म पूछकर व्यापार करने की अपील की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और जेंटी पर यह पोस्टर नजर आए। हिन्दू संगठन के नेतागणों का कहना है कि आतंकवादियों ने पहलगाम में हिन्दू लोगों को शिकार बनाया है। हमने भी समाज को जागृत करेंगे, ताकि वे भी धर्म पूछकर व्यापार करे। नगर निगम ने कुछ स्थानों पर बगैर अनुमति लगाए गए पोस्टर हटाए भी है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम की तरह तेरे परिवार को मार दूंगा, टीचर से रेप के बाद दी धमकी, वीडियो भी बनाए

पहलगाम हमले के विरोध में इंदौर में जगह जगह पोस्टर नजर आ रहे है जिस पर लिखा है- ‘अगर धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है...तो धर्म पूछकर ही व्यापार करना पड़ेगा,अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा।’विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पोस्टर लगाए है।
 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आतंकियों के इस बर्बर कृत्य के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश उमड़ रहा है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इंदौर में कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।धर्म तो पूछना पड़ेगा की टैग लाइन से लगे पोस्टर तक ही अभियान सीमित नहीं रहेगा। विश्व हिन्दू परिषद शहर के छह संगठनात्मक जिलों में घर-घर जाकर इस अभियान से लोगों को जोड़ेगा। इससे जुड़े पर्चे भी बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें