हिन्दू जागरण मंच ने जलाए बांग्लादेश के झंडे
- फोटो : amar ujala
बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों पर हो रहे अत्याचार और भगवा झंडे फहराने वाले धर्मगुरुअेां पर प्रकरण दर्ज होने का विरोध इंंदौर में हिन्दू जागरण मंच ने किया। कलेक्टोरेट तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ता पहले बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। फिर बांग्लादेश के तीन-चार झंडे जलाए।
उनका कहना था कि बांग्लादेश में लगतार हिन्दू विरोधी गतिविधियां हो रही है। वहां रह रहे हिन्दू परिवारों पर अत्याचार किया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए।
शाम को कलेक्टोरेट तिराहे पर मंच के कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हुए। सैकड़ों की संख्या में आए कार्यकर्ता नारेबाजी कर विरोध जताते रहे। इसके बाद बांग्लादेश के झंडे जलाए गए। मंच के सुमित हार्डिया ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों पर हो रहे अत्याचार का मंच लगातार विरोध करेगा। वहां के परिवारों की रक्षा भी हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। बांग्लादेश में भगवा झंडे फहराने वालों को राष्ट्रद्रोही समझा जा रहा है।