फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर बायपास के नियंत्रण क्षेत्र पर हाईकोर्ट का आदेश: 105 से 150 मीटर के दायरे में अब अनुमति नहीं

Fri, 27 Nov 2026 07:00 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर बायपास के कंट्रोल एरिया को 150 मीटर से घटाकर 105 मीटर किए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बड़ा अंतरिम आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
इंदौर हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर बायपास के नियंत्रण क्षेत्र को घटाए जाने के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए अंतरिम आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 105 मीटर से 150 मीटर के बीच के क्षेत्र में कोई भी अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

 

यह जनहित याचिका इंदौर के स्ट्रक्चरल इंजीनियर अतुल शेठ ने दायर की है।याचिका में राज्य शासन की अधिसूचना चुनौती दी गई है, जिसके द्वारा राऊखेड़ी जंक्शन से राऊ जंक्शन तक के मार्ग-खंड पर राजमार्ग के कंट्रोल एरिया को 150 मीटर से घटाकर 105 मीटर कर दिया गया और इस प्रकार मुक्त हुई पट्टियों पर मिश्रित भू-उपयोग की अनुमति दे दी गई।

 

याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र का विषय है और राज्य शासन को उसका नियंत्रण क्षेत्र घटाने का अधिकार नहीं है। यह भी कहा गया है कि अधिसूचना जारी करने से पूर्व मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। याचिकाकर्ता के अनुसार राजमार्ग के किनारे निर्माण की छूट सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और यह सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों के विपरीत है।
 

याचिकाकर्ताकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज मुंशी ने अधिवक्ता हर्षवर्धन राठौर के साथ पक्ष रखा। न्यायालय ने याचिकाकर्ता के तर्कों को स्वीकार करते हुए उक्त अंतरिम आदेश पारित किया। याचिका में मध्यप्रदेश शासन, भारत सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सहित अन्य अधिकारी प्रतिवादी हैं।आपको बता दे कि बायपास के दोनों तरफ नई कॉलोनियां विकसित हो चुकी है और तीन साल पहले कंट्रोल एरिया से निर्माणों को भी तोड़ा गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें