फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: तेज बारिश में इंदौर में बहा पांच साल का बच्चा, चार घंटे की खोज के बाद मिला शव

Thu, 18 Sep 2025 10:27 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रात को अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान नहीं चल पाया। सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बच्चे की खोज शुरू की। नाले के तेज बहाव के साथ कचरा भी बहकर आया था। चार घंटे की खोज के बाद एक ब्रिज के पास बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
बच्चे का शव मिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मायाखेड़ी इलाके में बारिश में बहने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। वह रात को नाले के किनारे पहुंच गया था। पैर फिसलने के कारण नाले में गिरा अौर तेज बहाव में वह बह गया। परिजनों को बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। सुबह नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर ट्रक हादसा- जोशी के दोनों पैर घुटने के नीचे से कट गए थे, 70 प्रतिशत शरीर जल चुका था

विज्ञापन

 

बायपास के मायाखेड़ी ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार रात को पांच साल के एक बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बस्तीवालों ने आशंका जताई थी कि बच्चा नाले में गिरा होगा।

 

रात को अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान नहीं चल पाया। सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बच्चे की खोज शुरू की। नाले के तेज बहाव के साथ कचरा भी बहकर आया था। चार घंटे की खोज के बाद एक ब्रिज के पास बच्चे का शव मिला। बच्चे का नाम राजवीर पिता राजपाल है।परिवार बाहर से इंदौर में मजदूरी करने आया था और नाले किनारे झोपड़ी में रहता था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें