फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: संपत्ति के लिए कलयुगी बेटे ने कर दी पिता और बहन की हत्या,पिता के हाथ का पंजा काटा

Sat, 21 Nov 2026 06:45 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एरोड्रम और हातोद क्षेत्र में संपत्ति के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता और बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के एक साथी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में प्रॉपर्टी पाने की चाह रखने वाले एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता और बहन की हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ एक दोस्त ने भी दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे का साथ देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



एरोड्रम पुलिस को शुक्रवार को एक युवती के बेडरूम में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या का एंगल माना और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने युवती के पिता और भाई के बारे में जानकारी जुटाई तो वे घर नहीं मिले।


पहले पुलिस को पिता पर ही शक हुआ, लेकिन देर रात जांच कर रही टीम को पता चला कि युवती के पिता का शव हातोद क्षेत्र के नाले के पास मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली और युवती के भाई की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा लिया और देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

बहन के पास थे प्रॉपर्टी के दस्तावेज

हत्या की वजह के बारे में पुलिस को पता चला कि आरोपी पुत्र पिता से संपत्ति के दस्तावेज हासिल करना चाहता था। दरअसल, तंबोली बाखल क्षेत्र में पिता ने एक मकान का सौदा किया था। उसका बयाना भी लिया था। प्रॉपर्टी के दस्तावेज बहन के पास थे।

पहले आरोपी बहन के पास आया और दुपट्टे से उसका गला घोंटा और भाग गया। पड़ोसियों ने युवती की मौत की सूचना पुलिस को दी। मकान की बिक्री के बाद परिवार किराए पर कालानी नगर में रहने के लिए आया था। पिता और बहन एक साथ रहते थे।

मां का तीन साल पहले निधन हो गया था। नाबालिग भाई परिवार से अलग रहता था। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता का पंजा भी काट दिया था। पिता ने अपने बेटे पर प्रॉपर्टी बेचने के बाद भरोसा नहीं जताया था और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बहन के पास रखे थे। इस बात से बेटा नाराज रहता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें