इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुसलिम युवक मोहम्मद कामरान ने सोशल मीडिया पर करण बनकर एक युवती से दोस्ती की। उससे मिलने लगा और दोस्ती भी कर ली। युवती को जब पता चला कि करन उसका असली नाम नहीं है तो उसने कामरान से बातचीत बंद कर दी, लेकिन युवक उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने फिर भी उससे बात नहीं की तो फिर उसने युवती के माता-पिता को काटने की धमकी दी।
ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में अब मास्टर प्लान की सड़कें बनेंगीं, चंद्रभागा सड़क का काम शुरू
युवती ने परिवार की एक महिला रिश्तेदार को यह बात बताई। उनसे कामरान से कहा कि वह युवती की पीछा छोड़ दे। कामरान ने महिला को धमकाया कि तुम बीच में से हट जाना नहीं तो फिर अच्छा नहीं होगा।
युवती ने भाई को सारी बातें बताई। भाई ने युवक को अपनी बहन से दूर रहने की हिदायत दी तो वह उसे भी धमकाने लगा और परिवार को काटने की धमकी देने लगा। आखिरकार युवती द्वारकापुरी थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ की धारा में शिकायत दर्ज कराई। जब यह बात हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को पता चली तो वे थाने पहुंचे और लव जिहाद की धारा में केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। उन्होंने थाने पर प्रदर्शन किया और पुलिस अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि क्षेत्र में कई अल्पसंख्यक युवक नाम बदलकर रहते है। पुलिस किराएदारों की तस्दीक नहीं करती है।