फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के लाॅकर से मिला दो करोड़ का सोना

Fri, 24 Oct 2025 10:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नियमानुसार लाॅकर को बैंक अफसरों की मौजूदगी में खोला गया। भदौरिया की बेटी अपूर्वा के लाॅकर को खोला। उसमें कई सोने के आभूषण मिले। इसके अलावा अन्य लाॅकरों में भी  दो करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद हुए है।  
विज्ञापन
धर्मेंद्र भदौरिया की अवैध कमाई 27 करोड़ रुपये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के यहां लोकायुक्त छापे में अब तक तीन करोड़ से अधिक का सोना बरामद हुआ है। भदौरिया अपने दो लाॅकरों को खोलने में आनकानी कर रहा था। अफसरों को उसके घर नोटिस चस्पा करना पड़ा।

विज्ञापन



नियमानुसार लाॅकर को बैंक अफसरों की मौजूदगी में खोला गया। भदौरिया की बेटी अपूर्वा के लाॅकर को खोला। उसमें कई सोने के आभूषण मिले। इसके अलावा अन्य लाॅकरों में भी  दो करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद हुए है। अब तक भदौरिया के पास से 27 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति का पता अफसरों को लगा है। यह आंकड़ा और  भी बढ़ सकता है।

 

भदौरिया जब नौकरी में था तो दो बार निलंबित हो चुका था, लेकिन अपनी महँगी जीवन शैली, शानो-शौकत के मामले में चर्चा में रहता था। महँगे परफ़्यूम, महँगी कारों के शौकीन भदौरिया ने सेवाकाल में अपनी कमाई से 12 गुना ज़्यादा कमाया। अवैध शराब माफ़िया से साँठ-गाँठ, गुजरात तक अवैध शराब पहुँचाना और शराब ठेकेदारों को फ़ायदा पहुँचाकर भदौरिया ने खूब पैसा बनाया और उसे सोना खरीदने, प्राॅपर्टी लेने में लगाया।


सेवानिवृत्त होने के बाद अब वे शानो-शौकत में भी खूब पैसा उड़ा रहा था। बायपास की एक टाउनशिप में भदौरिया ने अपने आलीशान बंगले पर ही दस करोड़ रुपये से ज़्यादा के खर्च की योजना बना रखी थी। उसके लिए चीन से डेढ़ करोड़ रुपये का सजावट का सामान मँगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें