फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में सोना के भाव में तेजी,87 हजार रुपये प्रति दस ग्राम में बिका

Wed, 12 Feb 2025 03:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विदेशी बैंकों ने भी सोने की खरीदी शुरू की दी है। इंदौर सराफा एसोसिएशन के अनुसार इंदौर में सात माह में सोना 11 हजार रुपये महंगा हुआ है। एक जनवरी को इंदौर में सोने के भाव दस ग्राम सोने के भाव 76 हजार रुपये थे, जो सात माह में 87 हजार रुपये हो गए है।
विज्ञापन
इंदौर में सोने के भाव में तेजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में भले ही मंदी हो, लेकिन इंदौर में सोने के भाव में तेजी है। गुरुवार को इंदौर में सोने की कीमत 87 हजार 20 रुपये प्रति दस ग्राम रही। इंदौर में इस समय आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से शादी की ग्राहकी भी होती है। इस कारण भी सोने के लाइट ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है।

कारोबार से जुड़े लोगों को कहना है कि सोना की कीमत 90 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है। शेयर बाजार में हो रही गिरावट के कारण निवेशक सोने की खरीदी को सुरक्षित निवेश मान रहे है।

विज्ञापन


यह एक बड़ी वजह सोने की बढ़ती कीमतों की है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है और डाॅलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी सोने की कीमतों पर प्रभाव डाला है।

 

विदेशी बैंकों ने भी सोने की खरीदी शुरू की दी है। इंदौर सराफा एसोसिएशन के अनुसार इंदौर में सात माह में सोना 11 हजार रुपये महंगा हुआ है। एक जनवरी को इंदौर में सोने के भाव दस ग्राम सोने के भाव 76 हजार रुपये थे, जो सात माह में 87 हजार रुपये हो गए है।

आने वाले दिनों में तेजी और देखने को मिलेगी। भाव बढ़ने के कारण लगन सराय के लिए सोने की बिक्री तो प्रभावित हुई है, लेकिन निवेश इसके दाम बढ़ने से उत्साहित है और वे भी लगातार अपना निवेश सोने में बढ़ा रहे है।


सोने के अलावा चांदी में भी चमक है। सात माह में चांदी के भाव 14 हजार प्रति किलो तक बढ़े है। अभी चांदी की कीमत 94 हजार 940 रुपये प्रति किलो ग्राम तक है। चांदी के भाव भी एक लाख रुपये पार कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें