अक्षय तृतीया पर इंदौर में गहनों की खरीददारी।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। अक्षय तृतीया पर भी भाव में तेजी देखी गई। सोने की कीमत 97,700 प्रति दस ग्राम तक जा पहुंची। कारोबारियों का मानना है कि अब शादी सीजन शुरू हो चुका है। भाव में और तेजी आएगी। सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें:
अक्षय तृतीया पर निगम को मिली 100 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, स्वच्छता को मिलेगी नई रफ्तार
सोने के भाव में तेजी की एक वजह शेयर बाजार में मंदी भी है। शेयर बाजार से निवेशक फिलहाल दूर है और वे सोने-चांदी में निवेश कर रहे है। इस कारण भी मार्केट में बहार है।ज्वेलर्स विजय सोनी का कहना है कि अक्षय तृतीया पर भी इंदौर में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदा शुभ मानते है,क्योकि इस दिन को शास्त्रों में स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है। इस दिन सोना खरीदने से घर में संपन्नता बरकार रहती है।
अक्षय तृतीय के बाद विवाह का दौर शुरू हो जाता है। इस कारण भी सोने के आभूषणों की मांग रहती है। इस कारण भी सोने के भाव में तेजी है। इंदौर में आने वाले दिनों में सोने के भाव प्रति दस ग्राम एक लाख से उपर जा सकते है। कुछ दिनों तक जरुर कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इंदौर में बुधवार को सोने के साथ चांदी में भी तेजी दिखाई दी। चांदी प्रति किलो 98 हजार पांच सौ रुपये तक पहुंच गई। वर्ष 2021 में अक्षय तृतीय पर सोना 47, 700 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो चार साल बाद बढ़कर 97,700 हो गया।