फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Garba Pandal: गरबा पंडाल में फोटो-वीडियो बना रहे थे मुस्लिम युवक, पूछने पर गलत नाम बताए, जेल भेजा

Thu, 29 Sep 2022 11:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में पंढरीनाथ चौराहे के गरबा पंडाल में मुस्लिम युवक फोटो-वीडियो बना रहे थे। पूछताछ में गलत नाम बताए। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
गरबा पंडाल में युवतियों और महिलाओं के फोटो-वीडियो बनाने के आरोप में 5 मुस्लिम युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में सात मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गरबा पंडाल में युवतियों और महिलाओं के फोटो-वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब इनसे नाम पूछे तो उन्होंने गलत नाम बताए थे। आईडी भी नहीं दिखाई थी। 
विज्ञापन


पंढरीनाथ में हो रहे गरबा के दौरान बुधवार रात को हंगामा हो गया। मुस्लिम युवक फोटो-वीडियो बना रहे थे। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। उनके नाम पूछे। आईडी भी मांगी। वे झूठ बोलते रहे। गलत नाम बताते रहे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पंढरीनाथ थाना प्रभारी सतीश पटेल के मुताबिक सभी युवक मोतीतबेला और मल्हारगंज इलाके के रहने वाले हैं। युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी को जेल भेज दिया।

लव जिहाद पर बजरंग दल अलर्ट
गरबा पंडालों में लव जिहाद को लेकर बजरंग दल ने आईडी कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश को लेकर चेतावनी देने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात पढ़रीनाथ चौराहे पर हो रहे नव दुर्गा महोत्सव में बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक पहुंचे ओर यहां से सात युवकों को पकड़ा। जिन्होंने अपने नाम गलत बताए थे। शंका होने पर उन्हें पढ़रीनाथ पुलिस के सुपुर्द किया गया। यहां सभी पर प्रतिधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवकों में से किसी ने अपना नाम संदीप तो किसी ने बबलू बताया था, लेकिन सात में से किसी भी युवक के पास आईडी कार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें