फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में चार मोरों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने कहा लू लगने से हुई मौतें

Thu, 10 Apr 2025 06:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में काफी संख्या में मोर हैं। शहर का तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसका पक्षियों पर असर पड़ रहा है। शहर के जीपीओ क्षेत्र में चार मोरों की मौत हो गई है
विज्ञापन
इंदौर में मोरों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के जीपीओ क्षेत्र में चार मोरों की मौत हो गई। लोगों ने जब मोरों को जमीन पर मृत अवस्था में देखा तो पशु चिकित्सालय को सूचना दी। इसके बाद विभाग की टीम आई और मोरों को पशु चिकित्सालय ले गई। वहां चारों मोरों का पोस्टमार्टम किया गया। डाक्टरों ने मौत की वजह बढ़ता तापमान और लू बताई है।

यह खबर भी पढ़ें: सड़कों पर सोने चांदी के रथ देखकर चौंके लोग, भगवान महावीर के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर पंद्रह हजार से अधिक मोर है। मिल एरिया के परिसर, भांग्या, कृषि काॅलेज क्षेत्र, रेसीडेंसी एरिया, मेघदूत, रालामंडल, पीटीएस, साकेत नगर में कई मोर परिवार बड़ी संख्या में पाए जाते है। रहवासियों को पहले लगा कि कुछ खाने की वजह से मोरों की मौत हुई है, लेकिन एक ही इलाके में चार  मोर मृत मिले। चिडि़याघर प्रभारी उत्तम यादव ने कहा कि उन्हें रहवासियों ने फोन पर मृत मोरों की जानकारी दी थी। हमारी टीम मोरों को प्राणी संग्रहालय के चिकित्सालय में लेकर आई। पोस्टमार्टम में हीटवेव की वजह से उनकी मौत होना पाया गया।

 

अन्य इलाकों में भी मोरों की मौत

शहर के कालिंदी कुंज में भी कुछ मोरों की मौत की जानकारी मिली है। रहवासियों ने बताया कि उनकी काॅलोनी में भी पांच मोर है, जिनकी तबीयत खराब हो गई थी। हमने उन्हें पानी पिलाया। इसके बाद पशु चिकित्सालय ले गए थे। उनमें से चार मोरों की मौत हो गई। पिछले साल भी गर्मी के दिनों में अलग-अलग स्थानों पर दस से ज्यादा मोरों की मौत हो चुकी थी।

डिहाइड्रेशन से होती हैं मौतें

विज्ञापन

डाक्टरों का कहना है कि गर्मी में पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिन इलाकों में मोर पाए जाते हैं। वहां रहवासी पानी में इलेक्ट्राॅल घोल कर रखें,क्योकि गर्मी में मोरों के शरीर में तेजी से वाॅटर लाॅस होता है। यदि समय पर शरीर में उसकी पूर्ति नहीं होती है तो फिर मौत के मामले बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें