फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विजयवर्गीय के बयान पर बोले- सामने होते तो महिलाएं जिंदा जला देतीं

Sat, 27 Sep 2025 12:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि जनता किस तरह के लोगों को चुनकर भेजती है। जनता को यह समझना चाहिए। जिन पर खुद कई केस चल रहे हैं। उन्हें भाई-बहन के रिश्ते का भान नहीं है। इस पवित्र रिश्ते को वे कलंकित कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस नेता भी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पलटवार में भी विवादित बयान दे रहे हैं। विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा में खाल में छुपे भेड़िए भाई और बहन के रिश्ते को कलंकित कर रहे हैं। वे रिश्तों का महत्व नहीं समझते हैं। उनके बयान से कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश की महिलाएं नाराज हैं। मुझे उनका पुतला जलाने आना पड़ रहा हैं। यदि वे सामने होते तो महिलाएं जिंदा जला देतीं।

ये खबर भी पढ़े: Indore: पहली बार इंदौर के आबादी क्षेत्र तक आई मेट्रो ट्रेन, 13 किलोमीटर का ट्रायल रन

मंत्री वर्मा ने कहा कि जनता किस तरह के लोगों को चुनकर भेजती है। जनता को यह समझना चाहिए। जिन पर खुद कई केस चल रहे हैं। उन्हें भाई-बहन के रिश्ते का भान नहीं है। इस पवित्र रिश्ते को वे कलंकित कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शाजापुर में मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हमारे नेता प्रतिपक्ष अपनी बहन को चौराहे पर चुंबन करते हैं। ये संस्कारों का अभाव है। हम उस संस्कृति के लोग हैं, जहां बहन के घर का पानी तक नहीं पीते। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा तक लेकर जाते थे। उनके इस बयान से कांग्रेस नाराज है और अब मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेसी कई स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें