फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः फूटी कोठी चौराहे पर मंडी को लेकर आमने-सामने आए विक्रेता और रहवासी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Tue, 24 Nov 2026 04:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी हटाने के बाद विक्रेताओं और रहवासियों में टकराव हो गया। नगर निगम की चेतावनी और ठेले जब्ती के बावजूद विक्रेता ब्रिज के नीचे मंडी लगाने पर अड़े हैं, जिसे कांग्रेस का समर्थन मिला और पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
नगर निगम की चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे सब्जी विक्रेता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी हटाने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यहां सब्जी विक्रेताओं और रहवासियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। एक ओर विक्रेता पुरानी जगह पर ही मंडी लगाने की मांग कर रहे हैं, वहीं रहवासी चौराहे के पास दोबारा दुकानें लगने का विरोध कर रहे थे। इसी विषय को लेकर विक्रेता और रहवासियों के बीच टकराव के हालात बन गए। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। मंगलवार सुबह सब्जी और फल विक्रेता एक बार फिर चौराहे के पास टाट-पट्टी बिछाकर बैठ गए। नगर निगम ने वाहन से मुनादी कराकर उन्हें चेतावनी दी कि वे निगम की ओर से तय की गई जगह पर ही दुकानें लगाएं। इसके बावजूद विक्रेता पुरानी जगह छोड़ने को तैयार नहीं दिखे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया विक्रेताओं का समर्थन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि फूटी कोठी चौराहे पर ही मंडी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम ने ठेले और दुकानें जब्त कर ली हैं, लेकिन विक्रेता टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करेंगे और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। मंडी को लेकर अब विवाद केवल नगर निगम और सब्जी विक्रेताओं तक सीमित नहीं रहा है बल्कि रहवासी भी सामने आ गए हैं। ऐसे में एक तरफ विक्रेता अपनी पुरानी जगह पर कारोबार जारी रखने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ रहवासियों की आपत्ति के बीच निगम की कार्रवाई और सख्त रुख से स्थिति तनावपूर्ण हो रही है। विवाद की स्थिति बनते देख पुलिस बीच में आ गई है। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग रहने को कहा है। उधर, कांग्रेसी भी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में आ गए हैं। 

शनिवार को हटाई थी कई साल पुरानी मंडी
दरअसल, शनिवार को नगर निगम की रिमूवल टीम ने फूटी कोठी चौराहे के पास लगने वाली सब्जी मंडी हटा दी थी। इस कार्रवाई में सब्जी विक्रेताओं के ठेले और दुकानें भी जब्त की गई थीं। इसके बाद से विक्रेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने भी कार्रवाई का विरोध किया था, लेकिन निगम की टीम ने मंडी हटा दी थी।
विज्ञापन


ब्रिज के नीचे ही मंडी लगाने की मांग
सब्जी और फल विक्रेताओं का कहना है कि वे कई साल से चौराहे के पास कारोबार कर रहे हैं। ब्रिज निर्माण के दौरान महापौर ने ब्रिज के नीचे ही मंडी लगाने की बात कही थी। अब उन्हें दूसरी जगह दुकानें लगाने के लिए कहा जा रहा है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित होगा। विक्रेताओं की मांग है कि उन्हें पुरानी जगह यानी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें