फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सावधान! नामी होटलों और डेयरियों में दूध के उत्पाद असुरक्षित मिले, प्रशासन की रिपोर्ट

Thu, 03 Sep 2026 11:51 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच में सयाजी होटल के 5 खाद्य नमूने फेल पाए गए हैं। इसके अलावा कई डेयरियों से लिए गए दूध, दही और घी के नमूने भी असुरक्षित व अवमानक निकले हैं।
विज्ञापन
सयाजी होटल समेत शहर की कई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा इंदौर सयाजी होटल और अन्य प्रतिष्ठानों पर की गई जांच में बड़े पैमाने पर खाद्य नमूनों की गुणवत्ता में गड़बड़ी उजागर हुई है। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मिलावटी खाद्य पदार्थों की श्रेणी स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन


सयाजी होटल के खाद्य नमूनों में मिली भारी अनियमिताएं
प्रशासन द्वारा सयाजी होटल से कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 5 नमूने मानक कसौटी पर खरे नहीं उतरे। पिस्ता कतरन और मूंगफली दाना के दो नमूनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। वहीं पनीर, सान्या मीडियम फैट पनीर और खोपरा बूरा के 3 नमूने अवमानक श्रेणी में पाए गए हैं। रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ और अजवाइन कुकीज के 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए।

किचन सील किया
20 अगस्त को एफएसएसएआई ने होटल के किचन में चूहे, दूषित भोजन और अनलेबल नॉनवेज मिलने के बाद खाद्य लाइसेंस निलंबित कर किचन को सील कर दिया था। हालांकि, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्टे मिलने के कारण वर्तमान में होटल का संचालन जारी है। बुधवार को जारी हुई जांच रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की वास्तविक स्थिति सामने आई है।
विज्ञापन


विभिन्न फर्मों से लिए गए घी के नमूने असुरक्षित
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की अन्य कार्रवाइयों में तलावली चंदा स्थित डुग्गू इंटरप्राइजेज से लिए गए घी के नौ नमूने और लसूडिया मोरी स्थित कृष इंटरप्राइजेज से लिए गए वास्तु घी के 7 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

डेयरी और स्वीट्स सेंटरों पर मिलावटी दूध-दही का मामला
विजयनगर स्थित शिव शक्ति मिल्क एंड स्वीट्स सेंटर से दूध और दही के नमूने मानक पाए गए, लेकिन पनीर और घी के नमूने अवमानक निकले। स्कीम नंबर 78 स्थित श्री कृष्णा दूध दही भंडार में दूध का नमूना अवमानक पाया गया। राऊ के रंगवासा स्थित पाटीदार दूध डेयरी से पनीर का नमूना अवमानक दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त सुदामा नगर स्थित मां अम्बे दूध दही एवं किराना दुकान से लिए गए दूध और दही के नमूने भी अवमानक पाए गए हैं।

विभिन्न रेस्टोरेंट और बार में सघन जांच जारी 
यारी अड्डा बार में निरीक्षण के दौरान किचन में स्वच्छता मानकों का अभाव पाया गया। यहां से सोयाबीन तेल, पनीर, आटा और तैयार ग्रेवी के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। वहीं बॉम्बे अस्पताल चौराहा, स्कीम नंबर 94 स्थित जैन रेस्टोरेंट से तैयार कचौरी, समोसा, कचौरी मसाला, समोसा मसाला और तैयार पोहा के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें