फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भारत की जीत का शानदार जश्न, तिरंगा लेकर राजवाड़ा पहुंचे लोग, जमकर हुई आतिशबाजी

Sun, 23 Oct 2022 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर इंदौर में अलग ही माहौल रहता है। भारत की जीतने पर यहां के लोग बिनबुलाए राजवाड़ा पर पहुंच जाते हैं, वहां आतिशबाजी की जाती है। इस बार दिवाली की भीड़ के साथ किक्रेट प्रेमियों का वहां जमा होना उत्सवी माहौल बना रहा था। 
विज्ञापन
1 of 3
भारत की जीत का जश्न मनाने इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे क्रिकेटप्रेमी। - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के साथ ही इंदौर में आतिशबाजी होने लगी। चारों तरह जमकर पटाखे फोड़े गए। दीपावली सा माहौल बन गया। 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर इंदौर में अलग ही माहौल रहता है। भारत की जीतने पर यहां के लोग बिनबुलाए राजवाड़ा पर पहुंच जाते हैं, वहां आतिशबाजी की जाती है। इस बार दिवाली की भीड़ के साथ किक्रेट प्रेमियों का वहां जमा होना उत्सवी माहौल बना रहा था। इधर जैसे ही भारत जीता, वैसे ही पटाखों की आवाजें आना शुरू हो गई। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। 

 
विज्ञापन

2 of 3
भारत की जीत के बाद इंदौर में ऐसा नजारा आम है। - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि रविवार और त्योहार का दिन होने से पहले ही बाजार में काफी भीड़ उमड़ी है। भारत की जीत के बाद तिरंगा लहराते क्रिकेट प्रेमियों भी राजवाड़ा पहुंचने लगे। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजवाड़ा पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। शहर में खेल प्रेमियों ने दिवाली के एक दिन पहले ही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि क्या शानदार जीत है! वाहवाही! टीमइंडिया को बधाई ! विराट कोहली का शानदार मैच जिताने वाला प्रदर्शन! पूरी टीम द्वारा शानदार ओवर ऑल प्रयास। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में  53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें