फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर की मल्टी के छठे माले में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

Sun, 03 May 2026 07:57 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित एक मल्टीस्टोरी इमारत में रविवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। छठे माले के एक बंद फ्लैट में लगी आग ने गृहस्थी का सामान खाक कर दिया, हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बालाजी हाइट्स मल्टी के छठे माले के एक फ्लैट में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में महालक्ष्मी नगर स्थित बालाजी हाइट्स मल्टी के छठे माले के एक फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में रखा गृहस्थी का सामान आग में जलकर राख हो गया। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और उसे फैलने से बचाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

विज्ञापन

 

आग लगने की घटना रविवार शाम को हुई। लोगों ने छठे माले के एक फ्लैट से धुआं उठता हुआ देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें खिड़की से नजर आने लगीं। लोग छठे माले पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट में बाहर से ताला लगा हुआ है। इसके बाद रहवासियों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया।

कुछ देर बाद दमकल मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर आग पर काबू पाया। आग के कारण फ्लैट में रखे सोफे, टीवी व अन्य फर्नीचर जल गए। आसपास के लोगों ने फ्लैट मालिक को जानकारी दी। बीते चार दिनों से फ्लैट में रहने वाला परिवार बाहर गया था। यह फ्लैट कुलदीप डामारों का है। वे परिवार सहित चारधाम यात्रा पर गए हैं।

विज्ञापन

 

आसपास के लोग भी नीचे आ गए
आग लगने के बाद जब फ्लैट से लपटें दिखाई देने लगीं तो आसपास के फ्लैटों में रहने वाले परिवार भी घर से बाहर आ गए। उन्हें इस बात की चिंता हो रही थी कि कहीं आग फैलने के बाद उनके फ्लैट तक न पहुंच जाए, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें