फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के तीन इमली क्षेत्र के अगरबत्ती कारखाने में लगी आग

Mon, 11 Nov 2024 04:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फायर ब्रिगेड की दमकलें आग लगने के आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक कारखाने में लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगते ही कारखाने के भीतर के कर्मचारी बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
अगरबत्ती कारखाने में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तीन इमली क्षेत्र के एक अगरबत्ती कारखाने में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कारखाने में अगरबत्ती बनाने का कच्चा माल भी रखा था। वह भी आग की चपेट में आ गया और लपटे तेजी से कारखाने में फैलने लगी। कुछ ही देर में कारखाने का बड़ा हिस्सा आग के हवाले हो चुका था।

 

 

फायर ब्रिगेड की दमकलें आग लगने के आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक कारखाने में लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगते ही कारखाने के भीतर के कर्मचारी बाहर निकल गए थे। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कारखाने के आगे वाले हिस्से में लगी थी। तेज हवा और कारखान में रखे सेंट, प्लास्टिक और लकड़ी के कारण आग तेजी से भड़क गई। अगरबत्ती कारखाने के आसपास दूसरे कारखाने भी थे।


उनके संचालक भी डर गए थे कि आग उनके कारखानों तक न पहुंच जाए, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। पानी के तीन टैंकरों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने के तीन घंटे तक धुंआ उठ रहा था।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें