फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पांच साल से बंद इंदौर के रीगल टाॅॅकिज में तीसरी बार आग लगी

Mon, 22 Jul 2024 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आग टाॅकिज के पिछले हिस्से में लगी। लपटों के कारण कबाड़ जल गया। टाॅकिज के लिए होलकर राजपरिवार ने संचालक को जमीन दी थी। बाद मेें नगर निगम ने लीज निरस्त कर टाॅकिज परिसर का कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
रीगल टाॅकिज में फिर आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रीगल टाॅकिज मेें सोमवार को आग लग गई। आग के कारण टाॅकिज मेें रखा कबाड़ जल गया। टाॅकिज में तीसरी बार बड़ी आग लगी। घटना की सूचना के बाद मौके पर तीन दमकलें पहुंची।

विज्ञापन


दस मिनट में पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी। इसका कारण फायर ब्रिगेड को भी पता नहीं चला,क्योकि रीगल टाॅकिज पांच साल से बंद है और उसमें बिजली कनेक्शन भी नहीं है।

 

आग टाॅकिज के पिछले हिस्से में लगी। लपटों के कारण कबाड़ जल गया। टाॅकिज के लिए होलकर राजपरिवार ने संचालक को जमीन दी थी। बाद मेें नगर निगम ने लीज निरस्त कर टाॅकिज परिसर का कब्जा ले लिया। पहले जमीन का उपयोग मेट्रो ट्रेन के कार्यालय केे लिए होना था, लेकिन अभी तक परिसर और बिल्डिंग वीरान पड़ी है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें