इंदौर में लगातार दो दिन से आग लगने की घटनाएं हो रही है। दीपावली वाले दिन शहर में 18 स्थानों पर आग लगी, जबकि मंगलवार को भी तीन स्थानों पर आग लग गई।शहर के मध्य क्षेेत्र जेल रोड के बिजली पोल में मंगलवार रात आग लग गई। रहवासियों ने पहले पोल पर चिंगारी उठते देखी, फिर अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर दमकलों ने पहुंकर आग को बुझाया। केबल जलने के कारण एक घंटे से ज्यादा देर तक जेलरोड सहित अन्य व्यापारिक क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विद्युत मंडल के अमले ने नए तार जोड़कर बिजली बहाल की। इसके अलावा पंचशील नगर में एक मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
रहवासियों ने बताया कि पटाखे की चिंगाारी उड़कर आई और इससे आग लग गई। जब धुआ उठा और आग फैलने लगी तो आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिस घर में आग लगी थी। उसमें रहने वाला परिवार बाहर गया था। इसके अलावा बाणगंगा क्षेत्र के एक स्क्रैप गोदाम में भी आग लग गई। फायर बिग्रेड को आग बुझाने में पांच टैंकर पानी लगा। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
अग्नि हादसा इस तरह रोके
दीपावाली के समय आग लगने की संभावना ज्यादा रहती है। कई बार छत पर परिवार गद्दे, सूखा कचरा, लकड़ी छोड़ देते है। राकेट या अन्य आतिशबाजी की चिंगारी उसके संपर्क में आती है और फिर आग लगने लगती है। इसके अलावा दीपावली पर खिड़की, दरवाजे बंद रखना चाहिए। कई बार पर्दें में आग लग जाती है।