फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: शोरूम और बेलमोंट पार्क के दफ्तर में लगी आग, फर्नीचर व कई अहम दस्तावेज जलकर खाक; पाया गया काबू

Wed, 20 May 2026 12:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बुधवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रिंग रोड स्थित महिदपुरवाला शोरूम और लसूड़िया क्षेत्र के बेलमोंट पार्क कार्यालय में लगी आग में फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
शोरूम के सातवें माले पर आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार सुबह दो स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका। आग लगने की घटना रिंग रोड के समीप महिदपुरवाला शोरूम पर हुई। आग बिल्डिंग के सातवें माले पर लगी और पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए बिल्डिंग में मौजूद अग्नि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से सातवीं मंजिल का कुछ हिस्सा ही जला है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए

विज्ञापन

इसके अलावा लसुड़िया क्षेत्र के बेलमोंट पार्क के दफ्तर में आग लग गई। आग से दफ्तर का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दफ्तर का ज्यादातर हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। आग सबसे पहले पार्क के मेंटेनेंस दफ्तर में लगी। उसके समीप ही टाउनशिप के बिल्डर का दफ्तर भी है। दफ्तर में बेचे गए फ्लैट, प्लॉट से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका
सबसे पहले दफ्तर के पिछले हिस्से से गार्ड ने धुआँ उठता देखा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे। आपको बता दें कि गर्मी बढ़ने के बाद बीते 24 घंटे में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें