फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: प्रशंसक करते रहे 56 दुकान पर इंतजार, दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे

Mon, 16 Nov 2026 09:29 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर प्रशंसकों में उत्साह रहा। हालांकि, इस बार 56 दुकान पर प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। दिलजीत ने सार्वजनिक स्थान पर जाने के बजाय होटल में ही इंदौरी पोहे का स्वाद लिया और इसकी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।
विज्ञापन
दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार को प्रशंसक दिलजीत के गीतों पर खूब झूमे, लेकिन जो प्रशंसक उनका प्रोग्राम देखने नहीं पहुंच पाए और 56 दुकान पर उनके आने का इंतजार करते रहे, उन्हें भी निराश होना पड़ा। दिलजीत पोहे खाने वहां नहीं आए। उन्होंने होटल में ही इंदौरी पोहे खा लिए और उसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगा दी।

विज्ञापन

 

दरअसल, इस प्रोग्राम को लेकर लगातार फर्जी धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे। इंदौर आने से पहले दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि- मैं पोहे खाने इंदौर जरूर आऊंगा।
 

पिछली बार वे इंदौर आए थे तो शो से पहले 56 दुकान पर पोहे खाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए थे और फोटो भी खिंचवाई थीं, लेकिन इस बार वे नहीं आए। माना जा रहा है कि धमकियों के बीच हुए इस शो के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा कारणों से दिलजीत संभवत: सार्वजनिक स्थानों पर नहीं गए।

विज्ञापन

 

दस बजे बाद शो हुआ खत्म

जो फैंस दिलजीत का शो देखने बायपास पर गए थे, वे गीतों पर तो झूमे, लेकिन शो जल्दी खत्म होने को लेकर थोड़ी नाराजगी भी रही। दिलजीत ने वे गाने भी गाए, जिन्हें नहीं गाने के लिए उन्हें प्रशासन की तरफ से कहा गया था। इस बारे में उन्होंने कहा कि- कुछ लोग कह रहे थे कि ये मत गाओ, वो मत गाओ, लेकिन जो गाने जनता को पसंद हैं, वे सुनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें