फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर-दाहोद रेलवे ट्रेक की सुरंग में यात्रियों को घुटन न हो, इसलिए लग रहे पंखे

Tue, 04 Aug 2026 07:14 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत बन रही सुरंग का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। सुरंग की लाइनिंग पूरी होने के बाद अब बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने और आधुनिक वेंटिलेशन सहित सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
इंदौर-दाहोद रेल लाइन सुरंग का काम जारी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-दाहोद रेल लाइन के तहत बन रही  सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सुरंग के दोनों सिरे खुल चुके हैं और अब अंदरूनी हिस्से का काम किया जा रहा है। सुरंग से गुजरने के दौरान यात्रियों को घुटन महसूस न हो, इसके लिए वेंटिलेशन सिस्टम के साथ बड़े एग्जॉस्ट फैन भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

सुरंग का निर्माण सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। इसके तहत आपातकालीन शरण स्थल, बचाव एवं राहत कार्यों के लिए रेस्क्यू शाफ्ट तथा ताजी हवा के आवागमन के लिए वेंटिलेशन डक्ट का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
 

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत सुरंग निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइनिंग का कार्य सुरंग निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है, जो सुरंग को मजबूती और दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है। 2,957 मीटर लंबी सुरंग में लाइनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके बाद सुरंग के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


 

अब तक 1,216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा सीमेंट कंक्रीट (पीसीसी) की अंतिम परत का 1,470 मीटर कार्य भी पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में 810 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक तथा 740 मीटर पीसीसी निर्माण कार्य प्रगति पर है।
 

सुरंग में जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी की गई है। ट्रैक के दोनों ओर साइड ड्रेन और इनवर्ट ड्रेन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा कवर सेक्शन में लाइनिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
 

मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा। साथ ही इंदौर से महाराष्ट्र जाने वाला रेल मार्ग भी छोटा हो जाएगा। इससे यात्रियों को तेज और बेहतर रेल सेवाएं मिलेंगी, वहीं माल परिवहन को भी लाभ होगा। कम समय में माल की ढुलाई अन्य राज्यों तक आसानी से की जा सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें