फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: धुंध के आगोश में इंदौर, रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

Tue, 24 Jan 2023 10:25 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर में दक्षिण पश्चिम हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। लोगों को अलाव या ज्यादा गर्म कपड़ों की जरुरत महसूस नहीं हो रही है। सोमवार शाम को ठंडक थी, लेकिन रात को तापमान बढ़ गया।

विज्ञापन
मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड के मौसम में इंदौर में पहली बार धुंध नजर आई। मंगलवार सुबह धूप खिली, लेकिन धुंध के साथ, हालांकि ठंड का असर ज्यादा नहीं था। धुंध के कारण शहर की दृश्यता भी कम हो गई। डेढ़ हजार मीटर तक दृश्यता रह गई। इस वजह से सुबह निकले लोगों ने वाहन भी संभल कर चलाए और वाहनों की गति ज्यादा नहीं रखी। सोमवार की दृश्यता ढाई हजार मीटर तक थी। सोमवार रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन


शहर में दक्षिण पश्चिम हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। लोगों को अलाव या ज्यादा गर्म कपड़ों की जरुरत महसूस नहीं हो रही है। सोमवार शाम को ठंडक थी, लेकिन रात को तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान 12.9 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार रात का तापमान भी 13.6 डिग्री था।

सुबह से छाई रही धुंध

मंगलवार सुबह सूर्य उदय 7.8 बजे हुुआ, लेकिन धुंध के कारण धूप का असर कम था, मौसम सुहाना लग रहा था। धुंध के कारण सूरज आंख मिचौली भी करता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुुसार एक दो दिन मेें उत्तरी हवाएं चलने से पारा लुढ़क सकता है। दो-तीन दिनों तक मौसम में उताार-चढ़ाव देखे जा सकते है। जनवरी के दूसरे सप्ताह मेें शीत लहर का दौर था, वैसी ठंडक होने के आसार कम है। फरवरी तक गुलाबी ठंड से शहरवासी रुबरु हो सकेंगे।     

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें