फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में मालवा मिल से रसोमा लेबोरेटरी तक बनेगा एलिवेटड रोड, प्राधिकरण करा रहा सर्वे

Wed, 05 Feb 2025 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कुर्मेडी में बना नए बस स्टेशन के संचालन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण किसी एजेंसी की तलाश कर रहा है। प्राधिकरण इसका संचालन खुद नहीं कर सकता है। स्टेशन के संचालन, रखरखाव के माॅडल पर भी चर्चा हुई। इसे लेकर सलाहकारों की रिपोर्ट भी अफसरों ने देखी।
विज्ञापन
मालवा मिल क्षेत्र में बनेगा एलिवेटेड काॅरिडोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एलिवेटेड रोड की योजनाएं तो काफी बनी, लेकिन अभी तक एक भी नहीं बन सका। अब फिर चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड काॅरिडोर की संभावनाएं तलाशी जा रही है। यह काॅरिडोर मालवा मिल से रसोमा लेबोरेटरी तक बनेगा। प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण फिजिबिलिटी सर्वे कराएगा। रिपोर्ट आने के बाद काॅरिडोर बनाने का फैसला बोर्ड के सहमति से लिया जाएगा।

 

इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम होता है। मालवा मिल, पाटनीपुरा चौराहा और मेकेनिक नगर में रोज शाम के समय वाहन गुत्थम-गुत्था होते रहते है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने यहां एलिवेटेड रोड की योजना बनाई है। 18 साल पहले नगर निगम ने यहां 100 फीट चौड़ी सड़क बनाई थी।

 

बोर्ड बैठक में स्कीम-151 में प्रस्तावित स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर को लेकर भी चर्चा हुई है। तय हुआ कि स्टार्टअप पार्क का निर्माण पीपीपी माॅडल पर किया जाएगा।

नया बस स्टेशन आईडीए नहीं कर पाएगा संचालित

कुर्मेडी में बना नए बस स्टेशन के संचालन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण किसी एजेंसी की तलाश कर रहा है। प्राधिकरण इसका संचालन खुद नहीं कर सकता है। स्टेशन के संचालन, रखरखाव के माॅडल पर भी चर्चा हुई। इसे लेकर सलाहकारों की रिपोर्ट भी अफसरों ने देखी।

विज्ञापन


प्राधिकरण इसी साल बस स्टेशन का संचालन शुरू करेगा। इसके अलावा स्कीम-134 में बने सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का रखरखाव भी प्राधिकरण निजी हाथों में देगा। प्राधिकरण स्कीम-97 में सिटी फारेस्ट बनाएगा। इसके लिए कंसलटेंट नियुक्त किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें