फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Election: इंदौर में सीसीटीवी पर मतगणना के सीधे प्रसारण की अनुमति, शहर कांग्रेस ने की थी मांग

Sat, 16 Jul 2022 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राज्य निर्वाचन कार्यालय ने ईवीएम का सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सीधा प्रसारण किए जाने की अनुमति दे दी है। कांग्रेस ने अपना धरना भी निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम के चुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम की सीसीटीवी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करने की अनुमति राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा दे दी गई है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने नेहरू मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पर इस मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि शहर कांग्रेस ने मतगणना की सीसीटीवी से सीधा प्रसारण की मांग की थी। राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया था और शनिवार को धरना देने का ऐलान किया था। इस मामले में अब राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा अनुमति दे दी गई है। इसके लिए कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन कार्यालय तथा इंदौर के जिला प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही आज होने वाला कांग्रेस का धरना भी निरस्त कर दिया गया है।

शहर कांग्रेस अध्य़क्ष विनय बाकलीवाल ने कहा है कि राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा ईवीएम का सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सीधा प्रसारण किए जाने की अनुमति दिए जाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू स्टेडियम पर आयोजित धरना निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें