फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में आठ साल का बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, दोस्तों के साथ खेलने गया था

Sun, 20 Sep 2026 05:39 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में रविवार को पानी से भरे गहरे गड्ढे ने आठ साल के बच्चे की जान ले ली। स्कूल की छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ खेलने निकला चौथी कक्षा का वंश नहाने के दौरान गड्ढे में डूब गया।
विज्ञापन
बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आठ साल के बच्चे की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह दोस्तों के साथ खेलने बाहर गया था। जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजा। दोस्तों ने बताया कि वह गड्ढे में डूब गया। घटना गांधी नगर क्षेत्र की नया बसेरा बस्ती की है।

विज्ञापन

 

यहां रहने वाले वंश पिता विशाल के साथ यह घटना हुई। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था और दोपहर में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। फिर वे सब बारिश के कारण पानी से भरे गड्ढे में नहाने चले गए। वंश को तैरना नहीं आता था।

देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसे तलाशने पहुंचे। साथ खेल रहे दोस्तों ने कहा कि वह नहाने गया था। परिजनों को गड्ढे के पास उसके कपड़े मिले। शंका होने पर बस्ती के एक-दो युवकों ने गड्ढे में वंश को खोजा तो उसका शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और अब मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वंश के पिता मजदूरी करते हैं और उसकी मां का निधन हो चुका है। वंश अपनी दादी के पास रहता था।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

गांधी नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए निर्माण एजेंसियों ने दस साल पहले कई जगह गड्ढे किए थे। बारिश के दिनों में उन गड्ढों में पानी भर जाता है और वे जानलेवा साबित होते हैं। पिछले साल भी तीन बच्चों की इस तरह पानी के पोखरों में डूबने से मौत हो गई थी। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद भी उन गड्ढों की तरफ अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें