फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में मुस्लिम इलाकों से निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस

Mon, 16 Sep 2024 07:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 ईद मिलादुन्नबी की ज्यादा रौनक खजराना, चंदन नगर, बड़वाली चौकी, जूना रिसाला क्षेत्र में थी। हरी पताकाएं जगह-जगह लटकी थी और मस्जिदों मेें विशेष नमाज रखी गई थी। मस्जिदों को भी सजाया गया था।
विज्ञापन
मुस्लिम क्षेत्रों से निकले जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें मुस्लिम समाज नेे सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों मेें सुबह से ही रौनक दिखी और जगह-जगह से जुलूस निकले। प्रमुख जुलूस बबंई बाजार क्षेत्र से निकला।

विज्ञापन

जुलूस के स्वागत केे लिए कई जगह मंच सजाए गए थे और लोग शरबत और नाश्ता भी मंचों से जुलूस में शामिल लोगों को देे रहे थे। जुलूस में बग्घी और घोड़े भी शामिल थे। कुछ युवक करतब दिखाते हुए भी चल रहे थे। जुलूस के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी भी हुई।

 

इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी शहर मेें हुए। ईद मिलादुन्नबी की ज्यादा रौनक खजराना, चंदन नगर, बड़वाली चौकी, जूना रिसाला क्षेत्र में थी। हरी पताकाएं जगह-जगह लटकी थी और मस्जिदों मेें विशेष नमाज रखी गई थी। मस्जिदों को भी सजाया गया था। आकर्षक रोशनी की गई थी। सुबह फर्ज की नमाज अदा करने के बाद जियारत भी की गई। इसमें समाज की महिलाएं भी शामिल थी।

 

कुछ संस्थानों ने इस मौके पर सामुहिक रुप से मुस्लिम कन्याअेां के विवाह भी कराए। जरुरतमंदों की मदद करने के लिए भी कई लोग आगे आए। शहर काजी इशरत अली भी कई आयोजनों मेें शामिल हुए और देश और समाज की खुशहाली के लिए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दुआ मांगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें