फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:कोहरे के कारण इंदौर आ रहा विमान अहमदाबाद में उतारा

Fri, 17 Jan 2025 08:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 खराब मौसम के कारण कोलकाता से इंदौर आने वाले विमान में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडिया एक्सप्रेस का विमान  कोलकाता से इंदौर के लिए उड़ा, लेकिन इंदौर में कोहरे कारण लैंडिंग मुश्किल थी। इंदौर के आसमान में विमान चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन
इंदौर विमानतल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में छाए घने कोहरे के कारण गुरुवार रात कोलकाता से आने वाली इंदौर की फ्लाइट को अहमदाबाद में भेजा गया। वह विमान 15 घंटे बाद इंदौर के लिए उड़ान भर सका।  देरी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन

 

 खराब मौसम के कारण कोलकाता से इंदौर आने वाले विमान में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडिया एक्सप्रेस का विमान  कोलकाता से इंदौर के लिए उड़ा, लेकिन इंदौर में कोहरे कारण लैंडिंग मुश्किल थी। इंदौर के आसमान में विमान चक्कर काटता रहा। पायलेट ने विमान उतारने की कोशिश भी की, लेकिन फिर कोहरे के कारण जोखिम नहीं लिया। इस विमान को रात साढ़े 12 बजे इंदौर आना था, लेकिन देरी होती रही।


इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा गया। अहमदाबाद से यह विमान दोपहर तक उड़ान नहीं भर पाया। इसे लेकर यात्री नाराज हो गए और उन्होंने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों के रुकने के इंतजाम होटल में किए गए।
विज्ञापन



 इस बीच पायलेट की ड्यूटी पूरी होने पर वे चले गए। दूसरे पायलेट का इंतजाम होने पर विमान इंदौर आया।दोपहर तीन बजे विमान इंदौर के रवाना हुआ। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। मौसम के कारण अन्य उड़ानें भी लेट हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें