शिलांग गए दंपति में से पति राजा का शव मिलने के बाद पुलिस अब सोनम का पता करने में जुटी है। दोपहर तक सोहरा के उम्बलई में रियात अर्लियांग पार्किंग स्थल के नीचे की खाई वाले हिस्से में ड्रोन उड़ाकर और खोजी दलों ने पहाड़ से नीचे उतर कर सोनम को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद राजा को खाई से नीचे फेंक दिया गया होगा और सोनम को बदमाश अपहरण कर दूसरी जगह ले गए होंगे।
खाई में मिले शव के पास एक दवा भी मिली है। परिजनों ने कहा कि राजा को एसिडिटी की शिकायत रहती है। वह दवा उसकी ही होगी। सोनम और राजा के पास तीन मोबाइल फोन थे। वे तीनों अब तक नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।