फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः सिर्फ एक महीने में 3,754 लोगों को कुत्तों ने काटा, बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं को शिकार बनाया

Thu, 19 Nov 2026 06:29 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक महीने में 4178 लोग जानवरों के हमले का शिकार हुए हैं, जिनमें 3754 मामले अकेले कुत्तों के काटने के हैं और 759 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि इसका अंदाजा हाल ही में सामने आई अक्टूबर महीने की बाइट केस की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने के भीतर 4178 लोग जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचे हैं। इनमें से सबसे अधिक 3754 लोग अकेले डॉग बाइट के शिकार हुए हैं, जो कुल मामलों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है। इस स्थिति ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
विज्ञापन


हर दिन औसतन 135 लोग पहुंच रहे हैं अस्पताल, बच्चों पर भी मंडरा रहा है बड़ा खतरा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में हर दिन औसतन 135 लोग जानवरों के हमलों का शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से केवल कुत्तों के हमलों की बात करें तो औसतन हर दिन 121 लोग कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इन सभी घटनाओं में 759 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इस तरह अस्पताल पहुंचना प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करता है।

कुत्तों के बाद बिल्ली, चूहे और बंदर बने लोगों के लिए बड़ा खतरा
आंकड़ों के अनुसार, कुत्तों के बाद सबसे अधिक मामले बिल्ली के काटने के सामने आए हैं। पूरे महीने में 252 लोगों को बिल्ली ने काटा, जिनमें 109 पुरुष, 96 महिलाएं और 47 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा चूहे के काटने के 118 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 68 पुरुष, 35 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। बंदर के काटने के 45 मामले भी सामने आए, जिनमें 27 पुरुष, 12 महिलाएं और 6 बच्चे प्रभावित हुए। इसके अतिरिक्त अन्य जानवरों के काटने के 9 मामले भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल और प्रशासन की निष्क्रियता
एक महीने की अवधि में 759 बच्चों का जानवरों के काटने के बाद अस्पताल पहुंचना बेहद डरावना है। ये आंकड़े यह साबित करते हैं कि आवारा जानवरों का आतंक अब बच्चों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि रिपोर्ट में फॉलोअप के आंकड़े शून्य दर्ज किए गए हैं। आवारा कुत्तों की रोकथाम, उनकी नसबंदी और बच्चों की सुरक्षा के मामले में संबंधित विभागों की सक्रियता नदारद दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें