फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दुष्कर्म के आरोप में डाॅक्टर गिरफ्तार, उसके घर में आग लगाने वालों पर एफआईआर पर भड़के हिंदूवादी

Mon, 23 Mar 2026 06:10 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू के पातालपानी रिसॉर्ट में एक डॉक्टर को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा डॉक्टर को पुलिस के हवाले करने के बाद आक्रोशित भीड़ ने उसके क्लीनिक और घर में आगजनी कर दी।
विज्ञापन
रेप के आरोप में डाॅक्टर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू के पातालपानी रिसॉर्ट में एक डॉक्टर को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन नाराज लोगों ने डॉक्टर के क्लीनिक और घर में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने आग लगाने के मामले में केस दर्ज कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने महू रोड पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। वे प्रकरण दर्ज करने का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन

 

गुर्जरखेड़ा निवासी डॉक्टर सईद खान पर आरोप है कि उसने युवती को नशे का इंजेक्शन दिया और उसके साथ गलत हरकत की। उसने युवती का वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। डॉक्टर ने युवती को पातालपानी के रिसॉर्ट में आने के लिए भी दबाव बनाया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती के साथ डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले उसकी धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
 

युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने डॉक्टर के घर पर धावा बोला और तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसके साथ ही उसके घर पर आग लगाने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने महू के किशनगंज रेलवे ब्रिज पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। वहां पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी जुट गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम खुलवा कर ट्रैफिक बहाल करने की कोशिश करती रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें