थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा जनपद कार्यालय का स्टाॅफ
- फोटो : अमर उजाला
महू जनपद कार्यालय में बुधवार शाम जनपद CEO पंकज दरोठिया को भाजपा नेताओं की पिटाई का शिकार हो गए। मामला गांव में दुकान के अतिक्रमण से जुड़ा है। दरोठिया ने दुकान के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम भेजी थी। जिसका विरोध हो गया। कुछ देर बाद जनपद पंचायत सदस्य उमेश औसारी, कालाकुंड सरपंच शिव दुबे, उनके भतीजे दीपक तिवारी के साथ दस-बारह लोगों की भीड़ शाम को जनपद कार्यालय पहुंची और दफ्तर में बैठे दरोठिया पर लात घूसे बरसाना शुरू कर दिए।
ये खबर भी पढ़ें:Indore: कल इंदौर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मनेगा स्वच्छता में नंबर वन आने का जश्न
हंगामा होता देख दफ्तर में मौजूद दूसरे कर्मचारी दरोठिया को बचाने पहुंचे तो हमलावर भाग गए। इस मामले में पुलिस पहले प्रकरण दर्ज करने में टालमटोल करती रही, लेकिन बाद में कैस दर्ज कर लिया।
आरोप है कि है कि सरपंच के भतीजे दीपक तिवारी ने दुकान के बाहर बड़ी नाली पर अतिक्रमण कर लिया था। इसे लेकर जनपद कार्यालय में शिकायतें भी आईं थी। अतिक्रमण का विरोध करने आरोपीगण पहुंचे थे। कुछ देर बाद वे जनपद कार्यालय में आ गए और कुर्सी पर बैठे पकंज दरोठिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दरोठिया कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायती आवेदन ले लिया। कुछ देर बाद बिजली गुल हो गई तो थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी।
दो घंटे बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत में दरोठिया ने कहा कि उनके साथ जनपद पंचायद सदस्य उमेश व सरपंच शिव दुबे ने मारपीट की। प्रकरण दर्ज नहीं होने पर एसडीएम भी थाने पहुंचे। दरोठिया ने प्रकरण दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस मामले में अब सचिव संगठन विधायक को ज्ञापन देंगे।