फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दंपत्ति के बीच विवाद, पत्नी ने खाया जहर, पति ने खुद को गोली मारी

Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना बाणगंगा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले अजब सिंह राजपूत का पत्नी बबीता से विवाद हुआ था। दोनों के बीच चल रही बहस के बीच बबीता ने जहर खा लिया। अजब सिंह ने भी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इंदौर में पत्नी ने जहर खाया, पति ने खुद को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने खुद को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन पत्नी बच गई  और पति की मौत हो गई। विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया था, उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। पत्नी के जहर खाने के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में दो बेटे है। दोनो बेटों को पता नही कि माता-पिता के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ

 

घटना बाणगंगा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले अजब सिंह राजपूत का पत्नी बबीता से विवाद हुआ था। दोनों के बीच चल रही बहस के बीच बबीता ने जहर खा लिया। अजब सिंह ने भी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची  और बबीता को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

जब दोनो के बीच विवाद हो रहा था, तब दोनो बेटे शुभम और अनुज घर से बाहर थे। शुभम फैक्टरी में है, जबकि दूसरा बेटा अनुज गांव गया हुआ था। अजय मूल रुप से बीना गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


परिवार पांच साल से इंदौर में रह रहा था। जिस बंदूक से अजब सिंह के खुद को गोली मारी। वह लाइसेंसी बंदूक थी। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। अजब सिंह एक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें