फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से कोलकाता के लिए 10 दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान

Mon, 11 Nov 2024 03:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नई उड़ान सुबह 6.55 बजे कोलकाता से इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.20 बजे इंदौर में लैंड होगी। इंदौर से उड़ान सुबह दस बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.10 बजे कोलकता उतरेगी।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से कोलकाता के लिए दिसंबर में दो सीधी उड़ान रहेगी। इंडिगो कंपनी दस दिसंबर से नई उड़ान शुरू करेगी,जबकि एयर इंडिया भी 15 दिसंबर से कोलकाता के लिए नई उड़ान शुरू करेगा।

 

नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को नई उड़ानों के मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें कोलकाता के लिए शुरू हो रही है। कोलकता से उज्जैन और अेांकारेश्वर के लिए काफी पर्यटक दर्शन के लिए आते है। उनके लिए यह नई उड़ान सुविधाजनक रहेगी। इंडिगो कंपनी ने दस दिसंबर की उड़ान के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।

 

ट्रेवर्ल्स एसोसिएशन के चेयरमेन हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नई उड़ान का किराया सात से लेकर आठ हजार रुपये तक है। इंदौर से इंडिगो कंपनी की कोलकाता  के लिए यह दूसरी उड़ान है। पहले इंदौर से रात साढ़े आठ बजे विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरता था और साढ़े दस बजे कोलकता पहुंचता था।

 

नई उड़ान सुबह 6.55 बजे कोलकता से इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.20 बजे इंदौर में लैंड होगी। इंदौर से उड़ान सुबह दस बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.10 बजे कोलकाता उतरेगी।

विज्ञापन


एयर इंडिया 15 दिसंबर से कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंदौर से दिल्ली-मुबंई, बेंगलुरु के लिए एक से ज्यादा उड़ानें थीं। अब इस लिस्ट में कोलकाता शहर भी जुड़ गया है। इस शहर के लिए तीन उड़ानें इंदौर से रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें