फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अस्पताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ क्यों हुआ मामला दर्ज?

Wed, 11 Nov 2026 03:45 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में बच्चे की देखभाल को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक अस्पताल में हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस फुटेज और शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुमित हार्डिया का बच्चा नहाते समय अचानक जल गया था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्र के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा था। इसी दौरान बच्चे की देखभाल को लेकर सुमित हार्डिया की पत्नी से कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह बच्चे का ठीक से ध्यान नहीं रखती हैं। इसी बात को लेकर अस्पताल में कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं:  महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न के आरोपों से हलचल, साध्वी हर्षानंद बोलीं- दोषी हैं तो पद से हटाओ

बताया जा रहा है कि विवाद की जानकारी मिलने पर लोकेश हार्डिया भी अस्पताल पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान लोकेश हार्डिया ने मारपीट की। अस्पताल में हुए इस घटनाक्रम के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में भी मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह, मारपीट के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें