फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जानलेवा कफ सिरप- इंदौर की रिटेल-होलसेल दुकानों पर मारे छापे,सिरप के सैंपल लिए

Tue, 07 Oct 2025 08:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदौर के दवा बाजार, गीता भवन, जावरा कपाउंड की मेडिकल दुकानों पर छापे मारे और कफ सिरप के सैंपल लिए। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाई है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन
कफ सिरप के सैंपल लिए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुए बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार सर्तकता बरत रही है। जिन कफ सिरप के पीने से बच्चों की मौत हुई है। उसे सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इंदौर में उस कंपनी का कफ सिरप नहीं मिला, लेकिन दूसरे कफ सिरपों को लेकर भी अब विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: दो बेटियों के पिता ने लगाई फांसी, बैंक वालों ने धमकाया, हंसता-खेलता परिवार उजड़ा

विज्ञापन

 

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदौर के दवा बाजार, गीता भवन, जावरा कपाउंड की मेडिकल दुकानों पर छापे मारे और कफ सिरप के सैंपल लिए। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाई है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। व्यापारियों से भी कहा गया कि वे रिपोर्ट आने तक कफ सिरप की सप्लाई से बचे।

 

इंदौर शहर में भी दवा कंपनियों के बड़े डीलर और स्टाकिस्ट है। इंदौर से कई शहरों में दवाएं सप्लाई होती है। प्रशासन ने यह पता लगाया था कि प्रतिबंधित किए गए कफ सिरप का स्टाॅक इंदौर में तो नहीं है, लेकिन यहां वह सिरप नहीं आया। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिबंधित ड्रग्स वाला कफ सिरप यदि डाॅक्टरों ने मरीजों को लिखा तो प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। सोमवार को विभाग के अफसरों को कहा गया था कि वे दवा की दुकानों पर भी जांच कर यह सुनिश्चित करें कि स्टाॅक में रखे गए कफ सिरप की क्या स्थिति है। इसके बाद विभाग मेडिकल दुकानों पर पहुंचा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें