फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी

Wed, 14 Oct 2026 02:16 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छात्रों को यह लाभ मिलेगा। नामांकन नंबर से छात्रों का डाटा जुटाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी 240 कॉलेजों के छात्रों को यह लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
डीएवीवी तक्षशिला परिसर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तक्षशिला परिसर के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में पढ़ने वाले 14 हजार छात्रों का मुफ्त एक्सीडेंटल और स्वास्थ्य बीमा (मेडिक्लेम) कराया जाएगा। इस विशेष सुविधा के लिए छात्रों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के नामांकन नंबर के आधार पर डाटा जुटाने की प्रक्रिया जारी है और 1 जनवरी से इस योजना को शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पाठ्यक्रम पूरा करके पासआउट होने के बाद छात्र स्वतः ही इस बीमे के दायरे से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


योजना के चरण और मिलने वाले प्रमुख फायदे
यह योजना कुल 3 चरणों में लागू की जाएगी और इसके तहत छात्रों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे:
1. यूटीडी के 30 विभागों के छात्रों का एक्सीडेंटल बीमा किया जाएगा।
2. इन्हीं 14 हजार यूटीडी छात्रों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
3. डीएवीवी से सम्बद्ध 240 कॉलेजों के 2.30 लाख स्टूडेंट्स का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें