फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ज्योर्तिलिंगों पर बढ़ी भीड़, इंदौर से ट्रैफिक व्यवस्था में करना पड़ा बदलाव

Wed, 26 Feb 2025 06:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आमतौर पर रात साढ़े आठ बजे भोपाल से इंदौर आने वाली वंदेभारत ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं रहती,लेकिन मंगलवार और बुधवार को ट्रेन में बुकिंग आसानी से नहीं मिली। इंदौर से भोपाल जाने वाली ट्रेनों के स्टाॅपेज भी दो मिनट के लिए सिहोर स्टेशन पर रखे गए थे।
विज्ञापन
खंडवा रोड पर रोके गए भारी वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर,उज्जैन और सिहोर की तरफ जाने वाले वाहनों की भीड़ आम दिनों की तुलना में ज्यादा रही। इस कारण लोगों को ट्रैफिक जाम से भी दो-चार होना पड़ा। खंडवा और भोपाल जाने का मार्ग भी बदला गया। इसके अलावा इंदौर-उज्जैन रोड पर भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।

 

इंदौर-खंडवा मार्ग पर सड़क निर्माण हो रहा है। इंदौर के तेजाजी नगर चौराहे से ही पुलिस ने बेरिकेड लगाकर भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। सिर्फ दोपहिया, यात्री बस व कारों को जाने दिया जा रहा था।

विज्ञापन


खंडवा रोड की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को भी मानपुर, धामनोद, खरगोन होकर आगे जाना पड़ा। उधर खंडवा के समीप देशगांव से भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था, हालांकि इसके बावजूद भीड़ होने के कारण मोरटक्का ब्रिज पर भीड़ लगी रही। सिहोर से इंदौर की तरफ आने वाले वाहनों को भी परिवर्तित मार्ग पर मोड़ा जा रहा था।

 

वहां भी वाहन चालकों को जाम मिला और 50 किलोमीटर अतिरिक्त का चक्कर लगा। यह व्यवस्था मंगलवार से ही लागू कर दी गई थी। जाम से बचने के लिए कई लोगों ने इंदौर  आने के लिए ट्रेनों में बुकिंग कराई।

आमतौर पर रात साढ़े आठ बजे भोपाल से इंदौर आने वाली वंदेभारत ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं रहती,लेकिन मंगलवार और बुधवार को ट्रेन में बुकिंग आसानी से नहीं मिली। इंदौर से भोपाल जाने वाली ट्रेनों के स्टाॅपेज भी दो मिनट के लिए सिहोर स्टेशन पर रखे गए थे। इंदौर उज्जैन रोड पर भी आम दिनों से ज्यादा भीड़ थी, लेकिन यहां ट्रैफिक सुचारु रुप से चलता रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें