फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime News: पत्नी से हो रहा था विवाद, मां बीच में आई तो बेटे ने सिर पर मारा चकला, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 07 Nov 2024 02:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Crime News: इंदौर में पति-पत्नी के विवाद में बेटे ने मां की हत्या कर दी। उसके मां ने सिर पर चकला मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मां, बेटे और बहू के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गई थी। गुस्से में बेटे ने पत्थर के चकले से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम रेखा पति गणपत भावे था। वह अपने बेटे शंकर के साथ ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहती थीं। पंद्रह साल पहले शंकर का विवाह पिंकी से हुआ था, उनके दस और बारह साल के दो बेटे हैं। शंकर अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था, जिससे परेशान होकर पिंकी पांच साल पहले अलग रहने लगी थी।

गुरुवार रात शंकर अपनी पत्नी से झगड़ने उसके पास गया। यह देख उसकी मां रेखा भी पीछे-पीछे आ गईं और बीच-बचाव करने लगीं। इसी दौरान शंकर ने पहले पिंकी पर पत्थर के चकले से वार किया। यह देख मां रेखा ने उसे रोकने की कोशिश की, तो शंकर ने मां के सिर पर भी चकला मार दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान रेखा की मौत हो गई, जबकि पिंकी की हालत गंभीर घायल है, उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पत्नी को साथ रखने की जिद कर रहा था 
शंकर ऑटो चलाता है, कुछ समय से वह किसी और महिला के साथ रह रहा था, जिससे नाराज होकर पिंकी ने उसे छोड़ दिया था और अलग रहने लगी थी। लेकिन, शंकर फिर से अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता था। उसने पिंकी को साथ ले जाने की जिद की, लेकिन पिंकी तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें