इंदौर में टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपी प्रांजल से रिमांड पर पूछताछ जारी है। 68 करोड़ की 51 संपत्तियों वाले पुलिस ड्राइवर पर ईडी का शिकंजा कसेगा। जुनैद गिरफ्तार हुआ तथा पानी बर्बादी पर वीडियो चालान कटेगा। कथावाचक इंद्रेश ने युवाओं को धैर्य का संदेश दिया।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं से अपनी क्षमताओं को पहचानने और मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा और क्षमताओं का सही इस्तेमाल होना जरूरी है।
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में इंदौर से पकड़े गए प्रांजल ठाकरान के संपर्कों की जांच तेज हो गई है। पुलिस उसके मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क का पता लगा रही है। रिमांड में उससे पूछताछ होगी।
इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के पास 68 करोड़ रुपए से अधिक की 51 अचल संपत्तियां मिली हैं। लोकायुक्त की विवेचना और चालान के बाद इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांच शुरू की जा सकती है।
नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त अभियान शुरू किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कॉलोनियों का दौरा कर लोगों को समझाइश दी और चेतावनी दी कि पानी व्यर्थ बहाने वालों का वीडियो बनाकर चालान काटा जाएगा।
इंदौर: पानी बर्बाद करने वालों की खैर नहीं, अब सीधे घर पर कटेगा चालान