फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में गांधी प्रतिमा में दरारें, अब उसे बदलने की तैयारी, नई प्रतिमा दिलाएगी स्वच्छता की याद

Wed, 05 Feb 2025 08:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गांधी जयंती पर जब कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा के लिए गए थे तो उनका ध्यान प्रतिमा के खराब हिस्सों पर गया। इससे उन्होंने निगम अफसरों को भी अवगत कराया। इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बैठक में गांधी प्रतिमा बदलने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
इस तरह नजर आने लगी है गांधी जी की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रीगल तिराहे पर लगी गांधी प्रतिमा को नगर निगम बदलने की तैयारी कर रहा है। पुरानी प्रतिमा बरसो पुरानी है और उसमें दरारें भी आने लगी है। नई प्रतिमा का स्वरुप अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन निगम उसे स्वच्छता रैंकिंग में मिलने वाली प्रतिमा की तर्ज पर बना सकता है, ताकि प्रतिमा इंदौर की स्वच्छता के लिए भी याद रखी जा सके। नगर निगम को बीते सात सालों से स्वच्छता रैंकिंग के अवार्ड बतौर गांधी प्रतिमा दी जाती है।

विज्ञापन

 

गांधी जयंती पर जब कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा के लिए गए थे तो उनका ध्यान प्रतिमा के खराब हिस्सों पर गया। इससे उन्होंने निगम अफसरों को भी अवगत कराया। इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी महापौर परिषद बैठक में गांधी प्रतिमा बदलने का प्रस्ताव रखा।
 

महापौर सदस्यों की मंजूरी के बाद इस पर मुहर लगेगी। नई प्रतिमा लगाने के अलावा रोटरी को भी संवारा जाएगा। रोटरी वाले हिस्से में काफी चूहे हो चुके है और उन्होंने कई हिस्सों को खोखला कर दिया है। रोटरी का आकार थोड़ा छोटा भी किया जा सकता है, ताकि ट्रैफिक सुचारू रुप से चल सके। नई प्रतिमा में चरखा चलाते हुए गांधी जी, या बैठे हुए गांधीजी दिखाई दे सकते है, हालांकि इस पर सहमति के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें