फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Couple Missing: शिलांग गए दंपति के साथ अपहरण की आशंका,स्कूटर मिल गया, हेलमेट नहीं

Thu, 29 May 2025 05:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्थानीय पुलिस उस गाइड से भी सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है, जो खाई वाले हिस्से के होम स्टे तक ले गया था। इसके बाद वह उनके साथ स्कूटर तक नहीं लौटा। परिजनों को आशंका  है कि गाइड ने रास्ता गलत बता दिया होगा। इस कारण वे सूनसान क्षेत्र में पहुंच गए।
विज्ञापन
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन बाद भी शिलांग में इंदौर के दंपति का पता स्थानीय पुलिस नहीं लगा पाई है। गुरुवार को ड्रोन से खाई वाले हिस्से में खोज अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब तक राजा और सोनम रघुवंशी को लेकर जो सबूत मिले है, वे हादसे के बजाए अपहरण की आशंका की तरफ इशारा कर रहे है। स्थानीय पुलिस  इस एंगल से भी जांच कर रही है। परिजन भी चाहते है कि यदि सख्ती से राजा और सोनम के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ हो तो पुख्ता सुराग मिल सकते हैं। इस मामले की कई कड़ियां अनसुलझी हैं, जो सुलझ सकती हैं।

 

चाबी स्कूटर में कैसे मिली?

सबसे बड़ा सवाल है कि किराए पर लिए गए स्कूटर में चाबी लगी हुई थी, लेकिन राजा और सोनम जो हेलमेट पहन कर गए थे, वे नहीं मिले। स्कूटर पहाड़ी क्षेत्र में खाई वाले हिस्से से दूरी पर मिला,जबकि दोनों के बैग खाई वाले हिस्से के होम स्टे में मिले।

विज्ञापन



सोनम और राजा जब सामान, हेलमेट अपने साथ ले जा सकते हैं तो फिर चाबी गाड़ी मेें कैसे भूल सकते हैं। किराए के वाहनों में जीपीएस लगा रहता है, लेकिन पुलिस को स्कूटर नोंग्रियात क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिला,जबकि किराए पर वाहन देने वाली एजेंसी जीपीएस के माध्यम से पता लगा सकती है, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई कोशिश नहीं की। स्कूटर पुलिस को थाने के पास लावारिस अवस्था में मिला।
 

गाइड से नहीं की सख्ती से पूछताछ

स्थानीय पुलिस उस गाइड से भी सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है, जो खाई वाले हिस्से के होम स्टे तक ले गया था। इसके बाद वह उनके साथ स्कूटर तक नहीं लौटा। परिजनों को आशंका कि गाइड ने रास्ता गलत बता दिया होगा। इस कारण वे सूनसान क्षेत्र में पहुंच गए। सोनम और राजा के पास मोबाइल भी थे, लेकिन वे दोपहर में अचानक बंद हो गए। स्कूटर का दूर मिलना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है। चाबी का स्कूटर मेंं लगे रहना भी एक बड़ा इशारा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें