इंदौर के चर्चित पार्षद विवाद कांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। पार्षद कालरा के घर पर हुए हमले के मुख्य आरोपी अवि उर्फ अभिलाष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिलाष जीतू यादव का भाई हैै। उसने ही अन्य आरोपियों को एकत्र किया था और पार्षद कालरा के सिंधी काॅलोनी के मकान पर हमला कराया था।
आरोपियों ने पार्षद के नाबालिग बच्चे के साथ बदलसलूकी की थी। अब तक पुलिस इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस को बयानों के लिए पार्षद जीतू यादव की भी तलाश है। घटना के बाद वह भी शहर से गायब हैै। पुलिस की अवि की कई दिनों से तलाश थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अवि खुद थाने में पेश हुआ।
रात को उसे जूनी इंदौर थाने लाया गया। अब पुलिस अवि को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेेगी।यदि वह कबूल करता है कि उसे जीतू यादव ने कालरा के घर भेजा था तो फिर पुलिस जीतू को भी हमले के षडयंत्रकारी के रुप में प्रकरण दर्ज कर सकती है। फिलहाल इस मामले में अभी तक जीतू आरोपी नहीं है, लेकिन पुुलिस को वह बयान देने भी नहीं आ रहा है। उसके खिलाफ पुलिस नोटिस भी जारी कर चुकी है।
आरोपियों ने लिए था अवि का नाम
पार्षद कालरा के परिजनों के साथ बलदलूकी करने के मुद्दे को विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने उठाया था नाबालिग बच्चे के साथ हुई बलसलूकी और भाजपा के खिलाफ यादव की गलत टिप्पणी वायरल होने के बाद बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी मांगी थी। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद भाजपा ने जीतू यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया।